भारत-पाक तनाव के बावजूद पिछले 25 वर्षों में बाजार पर नकारात्मक असर नहीं। कोटक MF रिपोर्ट के अनुसार निवेशकों को लाभ ही हुआ है।
कारगिल युद्ध (1999) में निफ्टी 36.6% चढ़ा, 1 साल बाद 29.4% बढ़त। उरी स्ट्राइक (2016) में 0.4% तेजी, 1 साल बाद 11.3% उछाल।
2019 बालाकोट स्ट्राइक में निफ्टी 0.4% गिरा, पर 1 साल बाद 8.9% बढ़ा। 2001 संसद हमले के दिन 14% गिरावट दर्ज की गई।
सिंदूर के बाद निफ्टी 35 अंक ऊपर, मिड/स्मॉलकैप में 1%+ तेजी। बाजार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई।
लंबे संघर्ष से महंगाई और वित्तीय घाटा बढ़ेगा। सीमित टकराव में बाजार जल्द स्थिर होगा।
कोटक MF सलाह: पैनिक बिकवाली न करें, SIP बंद न करें। धीरे-धीरे निवेश बढ़ाएं, एकमुश्त निवेश भी कर सकते हैं।
ऐतिहासिक डेटा बताता है युद्धकाल में निवेशकों को लाभ। दीर्घकालिक नजरिया अपनाएं, बाजार उतार-चढ़ाव से न घबराएं। स्रोत:-मनी कंट्रोल(हिंदी)